सूर्य चंद्रमा की युति का शुभ अशुभ प्रभाव

SHARE:

सूर्य चंद्रमा की युति का शुभ अशुभ प्रभाव कुंडली में सूर्य-चंद्र युति का वृहद् विश्लेषण करके ही इसके शुभाशुभ परिणामों के बारे में बताया जा सकता है

सूर्य चंद्रमा की युति का शुभ अशुभ प्रभाव


श्रीमद्भागवत् गीता के दूसरे अध्याय में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि - 

“अविनाशि तु तद्विद्धि येन सर्वमिदं ततम् । 
विनाशमव्ययस्यास्य न कश्चित्कर्तुमर्हति॥”

अर्थात् पूरे शरीर में व्याप्त अविनाशी आत्मा को नष्ट करने में कोई भी समर्थ नहीं है। अजर, अमर और अनश्वर चेतना ही आत्मा है। आत्मा का वास ही शरीर को जीवित रखता है।

यह एक परम सत्य है कि सूर्य की उर्जा और प्रकाश ही संसार के प्रत्येक जीवों में जीवन का संचार करती है। तभी तो हमारे मनीषियों ने वेदों में सूर्य को आत्मा की संज्ञा प्रदान की है। सूर्य का एक नाम आदित्य भी है, जिसका न आदि है और न ही अंत, जो सदा सर्वदा व्याप्त है। ज्योतिष में सूर्य को राजसी पद प्राप्त है, सूर्य ग्रहों का राजा है। तभी तो बाकी सारे ग्रह, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि सूर्य के करीब आते ही अस्त हो जाते हैं, चंद्रमा-मन, मंगल-शक्ति, बुध-बुद्धि, बृहस्पति-ज्ञान, शुक्र-ऐश्वर्य और शनि-दुख का कारक है। अन्य शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि, आत्मा के तेज के समक्ष बाकी सब कुछ अस्तित्व विहीन अथवा नगण्य हो जाते हैं।

चंचलं हि मनः कृष्णं प्रमाधि बलवद दृठम् ।
तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरिव सुदुष्करम् ॥

भगवत् गीता में अर्जुन, श्रीकृष्ण से कहते हैं, " हे कृष्ण ! मन बड़ा ही चंचल, अशांत, हठी और बलवान् है। उसको वश में करना अत्यन्त कठिन है।"

मन को मस्तिष्क का ही एक भाग माना जा सकता है, जिसकी सहायता से मनुष्य चिंतन करता है। मन ही मनुष्य को स्मरण शक्ति, निर्णय करने की बुद्धि, इंद्रियाग्राह्यता, एकाग्रता, व्यवहारकुशता, अंतर्दृष्टि आदि के लिए के लिए सक्षम बनाता है। मन ही भावनाओं का केंद्र भी होता है। लेकिन मन चंचल होता है, तभी तो मनुष्य की स्मरण शक्ति, भावनाएँ, इंद्रिय सुख प्राप्त करने की इच्छा, एकाग्रता सब कुछ परिवर्तनशील है, नश्वर है। मन भौतिक है, उसका अस्तित्व तन से ही है। तन नहीं तो मन भी नहीं। लेकिन आत्मा तो दिव्य है, शाश्वत है।

सूर्य चंद्रमा की युति का शुभ अशुभ प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है, क्योंकि जैसे मन सदैव गतिशील रहता है, चंद्रमा की गति भी अति तीव्र है। चंद्रमा को भी राजसी पद प्राप्त है। इस भौतिक संसार में, इच्छा शक्ति और कल्पना शक्ति के प्रदाता, मन अर्थात् चंद्रमा की अहम् भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।

चूँकि सूर्य एक अनश्वर तेजपुंज है, अतः यह अग्नि के अधिपति हैं। वहीं चंद्रमा भावनाओं के कारक हैं, तरल की भांति चंचल हैं, शीतलता प्रदान करने वाले हैं। अतः यह जल तथा समस्त तरल पदार्थों के अधिपति हैं।

चंद्रमा जब सूर्य के पास आ जाते हैं, तो अमावस्या होती है। अर्थात् जब चंद्रमा और सूर्य के बीच 12° से भी कम अंतर रह जाता है तो सूर्य के विराट स्वरूप के समक्ष चंद्रमा प्रकाशहीन हो जाता है। इसे ही चंद्रमा का अस्त होना कहा जाता है। यदि चंद्रमा और सूर्य एक ही राशि में हों तो इसे सूर्य-चंद्र की युति के नाम से जाना जाता है। यदि सूर्य और चंद्रमा के बीच 12° से अधिक का अंतर हो तो यह युति ज्यादा प्रभावी नहीं होगी।

सूर्य भचक्र का सर्वाधिक प्रकाशित ग्रह है, राजा है।  सूर्य के करीब आ जाने से चंद्रमा का अस्तित्व नगण्य हो जाता है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह भी कहा जा सकता है कि आत्मा की दिव्य और पवित्र ज्योति के समक्ष भौतिक मन की तुच्छ इच्छाएँ, आकांक्षाएँ और व्यवहारिकताएँ अपना अस्तित्व खो बैठती हैं। साथ ही यह भी विवेचनीय है कि चंद्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं है, चंद्रमा सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होता है अर्थात् सूर्य के बिना चंद्रमा अस्तित्व विहीन है। यह भी कहा जा सकता है कि आत्मा की दिव्य प्रभा से ही मन आलोकित होता है।

सूर्य पिता का कारक ग्रह है और चंद्रमा माता का, सूर्य राजा है तो चंद्रमा को रानी भी कहा जाता है। सूर्य आत्मा है तो चंद्र मन है। ज्योतिष शास्त्र का सामान्य सिद्धांत है कि चंद्रमा सूर्य से जितना अधिक दूर होगा, उतना ही अधिक शुभ फलदायी होगा। इसलिए कुंडली में अमावस्या का जन्म तथा सूर्य-चंद्र की युति देखकर कई जातक अनजानी आशंकाओं से ग्रसित हो उठते हैं तथा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो जाते हैं। परंतु इस युति का प्रभाव सर्वथा बुरा ही होगा, ऐसा सोचना गलत है। चंद्रमा के अस्त होने के बावजूद भी कई जातक जीवन में उच्च स्तरीय सफलता प्राप्त करते हुए देखे जाते हैं। यदि सूर्य-चंद्र की यह युति सूर्य की उच्च अथवा स्वराशि में हो अथवा चंद्र की उच्च अथवा स्वराशि में हो अथवा उनके मित्र की राशि में हो यह युति बहुत अच्छे प्रभाव भी देती है। इस युति के अच्छे और बुरे प्रभाव इस बात पर निर्भर करते हैं कि, यह युति किस राशि में है तथा किस भाव में है। इस युति का प्रभाव इस बात पर भी निर्भर करता है कि सूर्य और चंद्र किस नक्षत्र में हैं तथा उन पर किन ग्रहों की दृष्टि है। इस युति का संपूर्ण प्रभाव देखने के लिए वर्ग कुंडलियाँ तथा अष्टकवर्ग का भी विश्लेषण किया जाना चाहिए।

मेष में सूर्यदेव उच्च के होते हैं, सिंह सूर्य की अपनी राशि है, वृषभ में चंद्रदेव उच्च के होते हैं, कर्क उनकी अपनी राशि है, धनु बृहस्पतिदेव की मूल त्रिकोण की राशि होने के साथ-साथ उनकी स्वराशि भी है। सौम्य ग्रह बृहस्पति, सूर्य और चंद्र को अपना मित्र भी मानते हैं। अतः सामान्य तौर पर यदि सूर्य-चंद्र की युति मेष, वृषभ, कर्क, सिंह या धनु में हो तथा केंद्र, त्रिकोण के भावों में हो तथा उनपर किसी पाप ग्रह की दृष्टि न हो तो बहुत अच्छे परिणाम प्रदान करती है। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सूर्य और चंद्र आपस में मित्र होते हैं। इस स्थिति में आत्मा मन को अनुशासित कर देती है। अन्य शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि जातक की आत्मा और मन एकीकृत होकर उसे आत्मचिंतन तथा आत्मज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे जातक, अस्त-चंद्र होने के बावजूद भी बहुत अच्छे मनोवैज्ञानिक हो सकते हैं, उनके पास दूसरों के मन की बात समझने की अपूर्व क्षमता होती है। ऐसे जातक अनुसंधान के कार्य में महारथ हासिल कर सकते हैं, सामाजिक कार्य करने वाले, माता का सहयोग करने वाले, सरकार से सहायता पाने वाले, आत्मविश्वासी, समृद्ध और उच्च पदासीन सफल व्यक्ति हो सकते हैं।

तुला में सूर्यदेव नीच के होते हैं तथा वृश्चिक में चंद्र देव नीचे के होते हैं। अतः इन राशियों में अथवा शत्रु राशियों में यदि सूर्य चंद्र की युति हो तो वह अशुभ प्रभाव देती है। इन राशियों में यह युति यदि छठवें, आठवें या बारहवें (त्रिक स्थान) भाव में हो अथवा पाप ग्रहों से दृष्टि हो तो 'करेला और नीम चढ़ा' वाली स्थिति हो जाती है तथा अस्त चंद्रमा के अति अशुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसी स्थिति में जातक मानसिक रूप से अशांत, अस्थिर बुद्धि वाला और कमज़ोर इच्छा शक्ति वाला होता है। ऐसे जातकों में आत्मविश्वास तथा तार्किक क्षमता में कमी देखी जा सकती है। ऐसे जातक निर्णय लेने में कमज़ोर होते हैं।

कुंडली में सूर्य-चंद्र युति का वृहद् विश्लेषण करके ही इसके शुभाशुभ परिणामों के बारे में बताया जा सकता है। शुभ प्रभावों के अंतर्गत इनकी युति जातक को सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने में सक्षम है।



- डॉ. सुकृति घोष (Dr. Sukriti Ghosh)
प्राध्यापक, भौतिक शास्त्र
शा. के. आर. जी. कॉलेज
ग्वालियर, मध्यप्रदेश

COMMENTS

Leave a Reply
नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",7,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,21,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,19,कमलेश्वर,6,कविता,1429,कहानी लेखन हिंदी,17,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,6,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,6,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",15,गीतांजलि,1,गोदान,7,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,3,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,33,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,74,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,26,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,4,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,25,नाटक,1,निराला,38,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,42,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,189,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,33,प्रेमचंद,41,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,8,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,5,महादेवी वर्मा,20,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,12,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,13,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,6,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,3,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,4,लघु कथा,119,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,7,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,6,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,6,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,54,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,29,सआदत हसन मंटो,10,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,240,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,18,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,74,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,23,सूरदास,16,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,3,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,397,हिंदी लेख,514,हिंदी व्यंग्य लेख,12,हिंदी समाचार,169,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,87,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,chitra-varnan-hindi,3,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,19,hindi essay,389,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,103,hindi stories,664,hindi-bal-ram-katha,7,hindi-gadya-sahitya,8,hindi-kavita-ki-vyakhya,19,hindi-notes-university-exams,27,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,17,kavyagat-visheshta,25,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,samvad-lekhan-in-hindi,5,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,43,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: सूर्य चंद्रमा की युति का शुभ अशुभ प्रभाव
सूर्य चंद्रमा की युति का शुभ अशुभ प्रभाव
सूर्य चंद्रमा की युति का शुभ अशुभ प्रभाव कुंडली में सूर्य-चंद्र युति का वृहद् विश्लेषण करके ही इसके शुभाशुभ परिणामों के बारे में बताया जा सकता है
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEirm-NgHYzsSBAN2c0xSNkqwjP3rAGTAckvHFc74cgNbwAstbdGaurnWnaHxG0mrxHVcyKEQy0KXOSL8x5ztzhE2-PMkBTTAbl7SAdYgdfhsZmswcoZPB4Epyiwsd3pVM50e0c0sm1E7K8dEh3gsM4E1SweJ8yaF0GGi-lqmAG8yIhcF1mpmZZMEvBdPqqU/w320-h180/astro_kundli.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEirm-NgHYzsSBAN2c0xSNkqwjP3rAGTAckvHFc74cgNbwAstbdGaurnWnaHxG0mrxHVcyKEQy0KXOSL8x5ztzhE2-PMkBTTAbl7SAdYgdfhsZmswcoZPB4Epyiwsd3pVM50e0c0sm1E7K8dEh3gsM4E1SweJ8yaF0GGi-lqmAG8yIhcF1mpmZZMEvBdPqqU/s72-w320-c-h180/astro_kundli.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2023/12/surya-chandra-yuti-in-hindi.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2023/12/surya-chandra-yuti-in-hindi.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका