दीपावली : पौराणिक और ऐतिहासिक व्याख्या

SHARE:

दीपावली : पौराणिक और ऐतिहासिक व्याख्या दीपावली मूलतः एक संस्कृत शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना है "दीप" और "अवली"। "दीप" का तात्पर्य यहां पर दीपक

दीपावली : पौराणिक और ऐतिहासिक व्याख्या


दीपावली मूलतः एक संस्कृत शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना है "दीप" और "अवली"। "दीप" का तात्पर्य यहां पर दीपक से है जो हमें प्रकाश प्रदान करता है और "अवली" का अर्थ है "पंक्ति"। इस प्रकार दीपावली के महान पर्व पर दीपकों को पंक्तिबद्ध प्रज्वलित कर खुशियां मनाई जाती है। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली का त्यौहार प्रकाश, रोशनी, श्रद्धा उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

आज इस लेख के माध्यम से हम इस बात पर चर्चा करेंगे की दीपावली मनाया जाना कब से प्रारंभ हुआ और इसके पीछे की पौराणिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और मान्यता क्या है? वैसे तो अलग-अलग काल में दीपोत्सव मनाए जाने के अलग-अलग दृष्टांत हमारे समक्ष आए हैं। उन सभी कारणों को एक-एक करके हम यहां विवेचित करने का प्रयास करेंगे जो निश्चित रूप से हमारे भारतीय समाज की वैभवशाली, गरिमामय और प्राचीन संस्कृति को उजागर करते हैं। आइए उन कालखंडों की एक एक कर  विस्तार से विवेचना करते हैं।

1. यक्ष परम्परा और दीपावली :
भारतवर्ष में प्राचीन काल में देव, दैत्य, दानव, राक्षस, गंधर्व, किन्नर, नाग, विद्याधर इत्यादि अनेक प्रकार के संप्रदाय हुआ करते थे। यक्ष उन्ही में से एक थे जो इस उत्सव को मनाया करते थे। उस काल में यक्ष के साथ-साथ गंधर्व भी इस त्यौहार को मनाया करते थे। मान्यता है कि दीपावली की रात्रि को यक्ष अपने राजा कुबेर के साथ हास विलास में बिताते हुआ अपनी यक्षणियों के साथ आमोद प्रमोद करते थे। सभ्यता के क्रमिक विकास और परिवर्तन के साथ-साथ त्यौहार के स्वरूप में भी परिवर्तन होता गया। इस परंपरा को अनेक संप्रदायों ने आगे बढ़ाया।

2. कुबेर देव, माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा :
आगे चलकर धन के देवता कुबेर की पूजा अर्चना के साथ साथ  धन की देवी माता लक्ष्मी की उपासना और पूजन किया जाने लगा। आजकल हम देखते हैं कि माता लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर देवता की पूजा की जाती है। वास्तव में धन के देवता कुबेर की मान्यता यक्ष और गंधर्व तक की सीमित थी जबकि धन की देवी लक्ष्मी देव और मानव दोनों में समान रूप से मान्य थीं। कहते हैं कि माता लक्ष्मी जी और कुबेर देवता के साथ भगवान गणेश जी की पूजा का प्रचलन भौव संप्रदाय के लोगों ने प्रारंभ किया। इस प्रकार एक ओर जहां कुबेर देवता केवल धन के ही अधिपति माने जाते हैं वहीं दूसरी ओर माता लक्ष्मी धन की स्वामिनी होने के साथ-साथ ऐश्वर्य और सुख प्रदाता भी हैं। भौव संप्रदाय द्वारा भगवन श्री गणेश के पूजन के प्रमाण मिलते हैं। जिससे यह स्थापित होता है कि गणपति महाराज भी  इस दिन  रिद्धि सिद्धि के दाता के रूप मे विराजमान हुआ करते थे। इस प्रकार समय के साथ-साथ अलग-अलग स्थान पर अपनी अपनी मान्यताओं के अनुसार इनकी पूजा की जाने लगी। परंतु कुबेर देव माता लक्ष्मी और भगवान गणेश तीनों की ही पूजा समान रूप से की जानी चाहिए।

3. लक्ष्मी पूजन और उनका विवाह :
एक अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का विवाह संपन्न हुआ था। इस वजह से इस दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व रहता है। इस प्रकार दीपावली के दिन को लक्ष्मी जी और विष्णु जी के विवाह के दिन से भी जोड़कर देखा जाता है।

4.राजा बली और वामन देव :
दीपावली : पौराणिक और ऐतिहासिक व्याख्या
एक अन्य मान्यता के अनुसार राजा बलि देवताओं को संग्राम में हराकर स्वर्ग लोक पर अपना आधिपत्य पस्थापित कर लिया था। देवताओं को इस विषम परिस्थिति से उबारने के लिए उनके विशेष आग्रह पर भगवान श्री विष्णु वामन अवतार के रूप में राजा महाबली द्वारा कराया जा रहे हैं यज्ञ अनुष्ठान में उपस्थित होते हैं। तीन पग धरती दान में लेने के बाद वामनदेव ने कहा कि वर मांगों तब असुर राज बलि बोले, हे भगवन! आपने कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी से लेकर अमावस्या की अवधि में मेरी संपूर्ण पृथ्वी नाप ली है, इसलिए जो व्यक्ति मेरे राज्य में चतुर्दशी के दिन यमराज के निमित्त दीपदान करेगा, उसे यम यातना नहीं होनी चाहिए और जो व्यक्ति इन तीन दिनों में दीपावली का पर्व मनाए, उनके घर को लक्ष्मीजी कभी न छोड़ें। ऐसे वरदान दीजिए। यह प्रार्थना सुनकर भगवान वामन बोले- राजन! ऐसा ही होगा, तथास्तु। भगवान वामन द्वारा राजा बलि को दिए इस वरदान के बाद से ही नरक चतुर्दशी के दिन यमराज के निमित्त व्रत, पूजन और दीपदान का प्रचलन आरंभ हुआ। इसे कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को छोटी दिवाली, रूप चौदस और काली चौदस भी कहा जाता है। इस दिन यम पूजा, कृष्ण पूजा और काली पूजा तो होती ही है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन वामन पूजा का भी प्रचलन है। कहते हैं कि इस दिन राजा बलि (महाबली) को भगवान विष्णु ने वामन अवतार में हर साल उनके यहां पहुंचने का आशीर्वाद दिया था। इसी कारण से वामन पूजा की जाती है।

5. लक्ष्मी और काली का संबंध :
एक अन्य मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के बाद लक्ष्मी जी और धनवंतरी महाराज प्रकट हुए थे। वहीं इसी दिन माता काली भी प्रकट हुईं थीं। यही वजह है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी जी और काली जी दोनों के लिए पूजा की जाती है और दीपोत्सव मनाया जाता है। एक अन्य उल्लेख में दीपावली की रात की माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का विवाह संपन्न हुआ था।

6. सिंधु घाटी काल में दीपोत्सव के चिन्ह:
नवीन शोध के आंकड़े सामने आने से यह बात स्पष्ट रुप से कही जा सकती है कि दीपावली मनाने के संकेत सिंधु घाटी की सभ्यता में आज से करीब 8000 वर्ष पूर्व भी मिलते हैं। सिंधु सभ्यता की खुदाई में काफी सारे मिट्टी के दीपक प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार  मोहनजोदड़ो के क्षेत्र में की गई खुदाई में जो भग्नावशेष प्राप्त हुए हैं उस आधार पर यह बताया जा सकता है कि घरों में भी मिट्टी के दीपक रखने के स्थान बने हुए थे। इस व्यवस्था से ऐसा प्रतीत होता है की भवनों के मुख्य द्वार को प्रकाशित किया जाता रहा हो। मोहनजोदड़ो सभ्यता के प्राप्त अवशेषों में मिट्टी की एक मूर्ति प्राप्त हुई है। इस मातृ देवी के दोनों और दीपक प्रज्वलित करने के स्थान स्पष्ट दिखाई पड़ते हैं। जिससे इस बात का पता चलता है कि आज से 8000 वर्ष पूर्व तो स्पष्ट रूप से दीपावली मनाने के चिन्ह दिखाई पड़ते हैं।

7. रामायण काल में दीपावली :
दीपावली को प्रभु श्री राम के अयोध्या नगरी वापस लौटने से जोड़कर भी देखा जाता है। नवीन शोध के आंकड़ों के अनुसार प्रभु श्री राम का काल 5200 वर्ष पूर्व का माना गया है। भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद पुनः अयोध्या नगरी लौटे थे। कहते हैं कि सीधे अयोध्या न जाते हुए पहले नंदीग्राम गए थे और वहां कुछ दिन रुकने के बाद दीपावली के दिन उन्होंने अयोध्या में प्रवेश किया था इस दौरान उनके लिए खास तौर पर नगर को सजाया गया था और दीपों की मालाओं से उसे सुसज्जित किया गया था। इस प्रकार प्रभु श्री राम के काल से ही 14 वर्ष पश्चात उनके अयोध्या वापस आगमन की खुशी में दीपावली निरंतरता के साथ मनाई जा रही है। लेकिन क्या महाभारत काल में भी दिवाली मनाई जाती थी? इस संबंध में दो घटनाएं जुड़ी हुई हैं।

8. महाभारत काल और दीपोत्सव :
दीपावली का पर्व इंद्र और कुबेर की पूजा से जुड़ा हुआ था ऐसा कहा जाता है कि दीपावली के एक दिन पहले श्री कृष्ण ने अत्याचारी नरकासुर का वध किया था जिसे नरक चतुर्दशी कहा जाता है इसी खुशी में अगले दिन अमावस्या को गोकुल वासियों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थी। दूसरी घटना श्री कृष्ण द्वारा सत्यभामा के लिए पारिजात नामक वृक्ष लाने से जुड़ी है। यह भी कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने दीपावली के दिन को ही महाभारत के युद्ध के प्रारंभ के लिए चुना था। लेकिन इसका कोई उल्लेख स्पष्ट रूप से नहीं मिल पाता है।

श्री कृष्ण द्वारा इंद्र की पूजा का विरोध करके गोवर्धन पूजा के रूप में अन्नकूट की परंपरा प्रारंभ की गई थी। "कूट" का अर्थ है पहाड़... अर्थात अन्नकूट का अर्थ हुआ भोज्य पदार्थों का पहाड़ अर्थात भोज्य पदार्थों की प्रचुरता से उपलब्धता है। हम जानते हैं कि श्री कृष्ण और बलराम कृषि के देवता हैं। उनकी चलाई गई अनुकूल परंपरा आज भी दीपावली उत्सव का एक अभिन्न अंग है। यह दीपावली के दूसरे दिन अर्थात प्रतिपदा को मनाया जाता है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि देश, काल और परिस्थिति से अनुसार दीपावली मनाए जाने के अनेक कारण हमारे समक्ष उपस्थित हैं। वर्तमान समय में हमारे देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में इन्हीं प्रचलित मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।



इंजी संजय श्रीवास्तव
बालाघाट मध्यप्रदेश
9425822488

COMMENTS

Leave a Reply
नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,36,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",7,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,22,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,19,कमलेश्वर,6,कविता,1465,कहानी लेखन हिंदी,17,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,6,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,31,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,4,केशवदास,6,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,139,गजानन माधव "मुक्तिबोध",15,गीतांजलि,1,गोदान,7,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,3,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,34,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,74,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,28,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,4,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,25,नाटक,1,निराला,39,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,42,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,198,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,138,प्रयोजनमूलक हिंदी,37,प्रेमचंद,41,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,87,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,8,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,143,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,15,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,9,महादेवी वर्मा,20,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,14,मैला आँचल,7,मोहन राकेश,13,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,6,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,21,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,3,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,9,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,4,लघु कथा,124,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,34,विद्यापति,7,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,6,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,6,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,56,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,31,सआदत हसन मंटो,10,सतरंगी बातें,33,सन्देश,42,समसामयिक हिंदी लेख,256,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,19,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,81,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",10,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,23,सूरदास,16,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,11,हजारी प्रसाद द्विवेदी,4,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,415,हिंदी लेख,525,हिंदी व्यंग्य लेख,13,हिंदी समाचार,179,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,91,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,chitra-varnan-hindi,3,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,10,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,19,hindi essay,407,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,105,hindi stories,674,hindi-bal-ram-katha,12,hindi-gadya-sahitya,8,hindi-kavita-ki-vyakhya,19,hindi-notes-university-exams,43,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,21,kavyagat-visheshta,25,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,samvad-lekhan-in-hindi,6,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,skandagupta-natak-jaishankar-prasad,4,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,44,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: दीपावली : पौराणिक और ऐतिहासिक व्याख्या
दीपावली : पौराणिक और ऐतिहासिक व्याख्या
दीपावली : पौराणिक और ऐतिहासिक व्याख्या दीपावली मूलतः एक संस्कृत शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना है "दीप" और "अवली"। "दीप" का तात्पर्य यहां पर दीपक
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgyqf3HvRHhDe3NadaqsUyOO-NwNyaPx0b92lS7cwWPpMzVcCb32UyBvf9vwtTqLTpmTRfzIvYsA_uwBno9A3bt3pXMIzQH2gmTGeyeCuM9mapT2cwBIpKQltMrarOuePJ4YmI5n7fEQnY-HfJS96OAvGJw6Rtv2WHBXBdYEWep_dc15GeQp2FRdX1UwSkY/w320-h277/dipawali.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgyqf3HvRHhDe3NadaqsUyOO-NwNyaPx0b92lS7cwWPpMzVcCb32UyBvf9vwtTqLTpmTRfzIvYsA_uwBno9A3bt3pXMIzQH2gmTGeyeCuM9mapT2cwBIpKQltMrarOuePJ4YmI5n7fEQnY-HfJS96OAvGJw6Rtv2WHBXBdYEWep_dc15GeQp2FRdX1UwSkY/s72-w320-c-h277/dipawali.png
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2024/10/diwali-pauranik-aur-aitihasik-vyakhya.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2024/10/diwali-pauranik-aur-aitihasik-vyakhya.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका